शिव दरबार में पहुंचे कमिश्नर शंभू, कांवड़ मार्ग पर भी कसा शिकंजा

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनसुनवाई से मंदिरों तक दिखा नया कमिश्नर का अंदाज, उर्से रजवी की तैयारियों को भी परखा

अमित शर्मा/बरेली। फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद मंडलायुक्त शंभू कुमार शुक्रवार को सीधे शहर की धार्मिक और आस्था से जुड़ी गतिविधियों के बीच पहुंचे। कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने निकले मंडलायुक्त ने अलखनाथ मंदिर और त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। त्रिवटीनाथ मंदिर में उन्होंने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर जलाभिषेक किया और कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।

मंदिर परिसरों में मंडलायुक्त ने व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति देखी और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व शिवभक्तों से बातचीत की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं, कांवड़ियों के आवागमन, मार्ग व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर सुझाव भी लिए। अधिकारियों से कहा गया कि यात्रा मार्ग पर किसी तरह की अव्यवस्था सामने न आए और श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध रहें। मंडलायुक्त शंभू कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है। इसके बाद मंडलायुक्त ने आला हजरत के उर्से रजवी की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उप निदेशक पर्यटन रवींद्र कुमार और पीएस पुलकित मिश्रा मौजूद रहे। शुक्रवार को कमिश्नर का दौरा प्रशासनिक समीक्षा से आगे बढ़कर शहर की धार्मिक संवेदनाओं और जनसरोकारों से जुड़ता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें