इस्लामिया बॉयज इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर 60 से अधिक शिक्षक सम्मानित

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। जन आवाज एवं समाधान मंच के संयोजक एवं पार्षद राजेश अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ इस्लामिया बॉयज इंटर कॉलेज पहुंचकर शिक्षक दिवस के अवसर पर 60 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य की मौजूदगी में शिक्षकों को फूलों की माला पहनाई गई और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही उन्हें जीवन में सही दिशा देने का काम करते हैं। माता-पिता के बाद शिक्षक का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जन आवाज एवं समाधान मंच शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा और समय-समय पर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने राजेश अग्रवाल की इस पहल की सराहना की। इस्लामिया बॉयज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने भी राजेश अग्रवाल के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें