ओबीसी की जातिगत जनगणना की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर अलग कॉलम जोड़ने की उठाई मांग

बरेली। ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष बंशीधर गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता दामोदर पार्क से कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने का वादा किया गया था। आरोप लगाया कि 14 अगस्त 2026 को जारी जनगणना संबंधी सूचना में ओबीसी के लिए अलग से कॉलम नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि जातियों की पहले से तय सूची देने के बजाय जाति दर्ज करने के लिए खुली व्यवस्था रखी गई है। इससे अलग-अलग नामों और प्रविष्टियों के कारण आंकड़े बिखर सकते हैं। ऐसे में ओबीसी और अन्य वंचित वर्गों की वास्तविक आबादी का सही आंकड़ा सामने नहीं आ पाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जातिगत आंकड़े सही होने से विभिन्न वर्गों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ओबीसी की आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में जातिगत जनगणना को जरूरी बताया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम रखा जाए और जातियों का सही आंकड़ा दर्ज करने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें