कलेक्ट्रेट में धधका बाइक स्टैंड, समय रहते बुझी आग

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को कर्मचारियों के टू-व्हीलर स्टैंड के पास अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग उस समय लगी, जब स्टैंड में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की बाइकें खड़ी थीं और कुछ दूरी पर बिजली का ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ था। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

बताया गया कि ट्रांसफार्मर के पास रखे एक बक्से में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे पहले धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में बक्से में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात होमगार्ड संदीव शर्मा की नजर आग पर पड़ गई। उन्होंने बिना देर किए फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। इसके बाद विद्युत विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई। आग बुझने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

स्टैंड में बड़ी संख्या में बाइकें खड़ी होने के कारण आग फैलने का खतरा था। यदि समय रहते होमगार्ड की नजर आग पर नहीं पड़ती और दमकल नहीं पहुंचती तो आग आसपास खड़ी बाइकों और ट्रांसफार्मर तक पहुंच सकती थी। दमकल की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें