मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के ड्रॉ में 78 किसानों की खुली किस्मत

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंपिंग सेट, क्रूज मशीन और मोटरसाइकिल सहित कई पुरस्कारों के लिए निकाला गया लकी ड्रॉ

 बरेली।मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत सोमवार को मंडी समिति कार्यालय के ऑडिटोरियम में बंपर ड्रॉ निकाला गया। इसमें 78 किसानों को पुरस्कार जीतने का मौका मिला। ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में आठ हॉर्स पावर का किर्लोस्कर पंपिंग सेट, द्वितीय पुरस्कार में तीन हॉर्स पावर की क्रूज मशीन और तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार में 100 सीसी की मोटरसाइकिलें रखी गई थीं।

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से आयोजित ड्रॉ में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तीसरे और चौथे त्रैमास के साथ 2026-27 के पहले और दूसरे त्रैमास तथा छमाही बंपर ड्रॉ के पुरस्कार शामिल रहे। योजना के तहत मंडियों में उपज बेचने वाले किसानों के लेनदेन के आधार पर पुरस्कार के लिए चयन किया गया।

आयोजन में कुल 3,874 किसानों के 76,829 लेनदेन पुरस्कार प्रक्रिया में शामिल किए गए। इनमें एक त्रैमास के 1,076 किसानों के 24,025 और दूसरे त्रैमास के 979 किसानों के 21,249 लेनदेन शामिल थे। पारदर्शी तरीके से ड्रॉ निकालकर विजेताओं का चयन किया गया।

इस दौरान अपर आयुक्त (प्रशासन) की ओर से ड्रॉ की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मंडी परिषद के उपनिदेशक विश्वेंद्र कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य किसानों को मंडियों के माध्यम से उपज बेचने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें अतिरिक्त लाभ देना है। कार्यक्रम में मंडी सचिव, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें