चौपुला पुल का उद्घाटन, शहरवासियों को जाम से मिली राहत

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल चौपुला पुल के मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को इसका उद्घाटन कर दिया गया। बरेली शहर विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर पुल का शुभारंभ किया। पुल के शुरू होने से शहरवासियों को लंबे समय से लग रहे जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

चौपुला पुल पर मरम्मत और सुधार कार्य के चलते पिछले कई महीनों से यातायात प्रभावित था। पुल बंद रहने के कारण वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ रहा था, जिससे शहर के कई इलाकों में लगातार जाम की समस्या बनी हुई थी।

उद्घाटन के दौरान विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि चौपला पुल शहर की यातायात व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। पुल के दोबारा शुरू होने से लोगों का समय बचेगा और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पुल के मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया गया है।

पुल शुरू होते ही वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि चौपला पुल खुलने से बाजार, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंचना अब पहले की तुलना में आसान हो जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें