बैठक में कर्मचारियों के मुद्दों पर मंथन, डीआरएम ने दिए समाधान के निर्देश

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान को लेकर दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने की.

बैठक में मान्यता प्राप्त यूनियन एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के कल्याण, सेवा संबंधी समस्याओं और मंडल के विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. यूनियन की ओर से इज्जतनगर मंडल मंत्री रजनीश तिवारी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, मंडल संरक्षक विवेक मिश्रा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों को विस्तार से रखा.

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित शाखाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा, कार्यस्थल की समस्याओं के समयबद्ध समाधान और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी मौजूद रहे. बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह ने किया.

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस तरह की नियमित वार्ता बैठकों के माध्यम से कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है. इससे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में तेजी आने के साथ कार्य व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है.

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें