भीषण गर्मी में जलवा फ्लोर स्टूडियो व दिलावरी परिवार ने लगाया छबील, राहगीरों को बांटा मीठा पानी व प्रसाद

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भीषण गर्मी में जलवा फ्लोर स्टूडियो व दिलावरी परिवार ने लगाया छबील, राहगीरों को बांटा मीठा पानी व प्रसाद

फरीदाबाद: सेक्टर-7 हुड्डा मार्केट में छबील लगाकर दिया सेवा का संदेश

भीषण गर्मी के बीच सेक्टर-7 हुड्डा मार्केट स्थित वीटा डेयरी के पास जलवा फ्लोर स्टूडियो एवं दिलावरी परिवार की ओर से छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों को मीठा पानी एवं प्रसाद वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

कार्यक्रम में जलवा फ्लोर स्टूडियो की डायरेक्टर ममता दिलावरी, कविश दिलावरी, लोशक दिलावरी, सुपुत्र सशक्त तथा समाजसेवी जतिन अग्रवाल ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है।

सिख परंपरा के अनुसार, ज्येष्ठ मास की प्रचंड गर्मी में पांचवें सिख गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत की स्मृति में छबील लगाने की परंपरा निभाई जाती है। इसका उद्देश्य सेवा, परोपकार और मानवता का संदेश देना है। इसके अलावा निर्जला एकादशी के अवसर पर भी भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर जल सेवा एवं छबील वितरण का आयोजन किया जाता है, जिससे राहगीरों को राहत मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें