रेलवे बोर्ड की बैठक में सांसद नीरज मौर्य ने उठाए रेल सुविधाओं के मुद्दे

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली/बरेली। आंवला से सांसद नीरज मौर्य ने रेलवे बोर्ड की बैठक में क्षेत्र के रेल यात्रियों से जुड़ी कई अहम समस्याएं उठाईं। उन्होंने रेलवे बोर्ड को मांगपत्र सौंपकर ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने, नई रेल सेवाएं शुरू करने और स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग की।

सांसद ने बिशारतगंज, आंवला और रेवती बहोड़ा खेड़ा रेलवे स्टेशनों पर कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा बरेली-भुज (आला हजरत) एक्सप्रेस में एसी प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाने का भी प्रस्ताव रखा।

उन्होंने भमोरा-आंवला और अखा-गैनी रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने की मांग करते हुए कहा कि इससे लोगों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी।

बैठक में सांसद ने स्टेशन परिसरों में टिन शेड, शुद्ध पेयजल, बाउंड्री वॉल, अलग प्रतीक्षालय, कुलियों के बैठने की व्यवस्था और रेलवे की खाली जमीन का जनहित में उपयोग करने की भी मांग रखी। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की नियमित तैनाती और इज्जतनगर मंडल चिकित्सालय में पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति का मुद्दा भी उठाया।

इसके अलावा शाहजहांपुर-मुंबई नई रेल सेवा शुरू करने, शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद रेल लाइन का संचालन, मथुरा के लिए दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन, मैलानी-लखनऊ रेल सेवा की दोबारा शुरुआत, बरेली जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार और किला पुल के नीचे रेलवे अंडरपास बनाने की मांग भी की।

सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से आंवला लोकसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे बरेली मंडल के लाखों रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें