11 साल से अटूट आस्था: कुंवरपुर से बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। भगवान शिव के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच शहर के मोहल्ला कुंवरपुर से मंगलवार को श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। मोहल्ले के लोगों ने यात्रियों को फूल-मालाएं पहनाकर और शुभकामनाएं देकर विदाई दी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

जत्थे के अध्यक्ष पूरन लाल प्रजापति ने बताया कि उनका दल वर्ष 2014 से लगातार हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर जा रहा है। शुरुआत कुछ श्रद्धालुओं के साथ हुई थी, लेकिन समय के साथ कारवां बढ़ता गया। अब हर साल नए श्रद्धालु भी इस यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रा पर निकलने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की। बाबा बर्फानी की कृपा से अब तक हर वर्ष सभी श्रद्धालु सकुशल यात्रा पूरी कर लौटे हैं, जिससे लोगों की आस्था और मजबूत हुई है।

इस बार यात्रा पर जाने वालों में दिनेश गुप्ता, पूरन लालप्रजापति, राजू कश्यप, विशाल गुप्ता, शिवओम यादव, उत्कर्ष गुप्ता, मोहित यादव, रंजीत मौर्य, कपिल सैनी, शोभित सैनी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। रवाना होने से पहले परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने सभी यात्रियों के सुरक्षित सफर और सकुशल वापसी की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें