सीएम योगी से मिले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्षेत्र की सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक स्थिति से कराया अवगत, विकास कार्यों में तेजी का मिला मार्गदर्शन

बरेली। कैंट विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया और कैंट विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक परिदृश्य के साथ-साथ विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर भी सकारात्मक बातचीत हुई। विधायक ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की जनता की भावनाओं और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कैंट क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने से जुड़े विषय भी सामने रखे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र में चल रहे सामाजिक और धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने विधायक को विकास कार्यों को बिना रुकावट आगे बढ़ाने और जनता से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करने का मार्गदर्शन दिया।मुलाकात के बाद विधायक संजीव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र में सुशासन, विकास और जनकल्याण के कार्यों को और गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें