हनुमान अंश फिल्म हमारी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम : संजीव अग्रवाल

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैंट विधायक ने आरएसएस पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ देखी फिल्म, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजा हॉल

बरेली। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की ओर से मंगलवार को चौकी चौराहा स्थित एलए सिटी सेंटर मॉल के मूवी मैक्स सिनेमा हॉल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग कराई गई। फिल्म में बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, उनकी हनुमान भक्ति और मानव सेवा के संदेश को दिखाया गया है। विधायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ फिल्म देखी। इस दौरान हॉल जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा।

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव सेवा भी उसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में देश की संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संतों के जीवन और उनके विचारों से जोड़ना जरूरी है। ऐसे प्रेरणादायी प्रसंग युवाओं को अपनी जड़ों और भारतीय परंपराओं को समझने में मदद करते हैं। विशेष स्क्रीनिंग में आरएसएस के वरिष्ठ प्रांत प्रचारक श्रीकृष्ण , सह प्रांत प्रचारक विनोद , विभाग प्रचारक कृष्णा  समेत संघ के पदाधिकारी, स्वयंसेवक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें