कांवड़ से उर्स तक सुरक्षा का अभेद्य घेरा, सीमावर्ती जिलों संग होगा तालमेल

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी ने कसी कमान

बरेली। कांवड़ यात्रा और 6 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले आला हज़रत उर्स को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली जोन पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक जोन रमित शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक और अंतरजनपदीय समन्वय पर विस्तृत रणनीति तय की गई। एडीजी रमित शर्मा ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग, शिविर, प्रमुख पड़ाव और संवेदनशील स्थलों का समय रहते निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए। श्रद्धालुओं और जायरीनों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, चिकित्सा और प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने बरेली से जुड़े बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और रामपुर पुलिस के बीच लगातार सूचना साझा करने और जरूरत पड़ने पर संयुक्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

बैठक में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई, आयोजकों व शांति समिति के साथ नियमित संवाद तथा सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत निगरानी करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज जी,बरेली रेंज अजय कुमार सहनी सहित बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें