रामगंगा के बढ़ते जलस्तर पर डीएम ने नाव से लिया जायजा

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाव से नदी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, आसपास की स्थिति परखी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

बरेली। रामगंगा नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एसडीएम सदर इशिता किशोर के साथ नाव के माध्यम से रामगंगा नदी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने नदी के जलस्तर, आसपास के क्षेत्रों और मौजूदा स्थिति का मौके पर जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने नदी में बढ़ते पानी की स्थिति को करीब से परखा और संबंधित अधिकारियों से जलस्तर की स्थिति तथा संभावित प्रभाव वाले क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नदी क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।

जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश

डीएम ने कहा कि नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर रखी जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमें सक्रिय रहें और स्थानीय स्तर पर लोगों को भी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थिति में किसी भी तरह का बदलाव होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।

मौके पर परखी व्यवस्थाएं

नाव से किए गए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदी के आसपास की भौगोलिक स्थिति और जलभराव की संभावनाओं को भी देखा। प्रशासन की ओर से नदी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए संबंधित अधिकारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें