रामगंगा के कटान से मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त, बचाव में जुटे ग्रामीण

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मीरगंज,बरेली/। थाना मीरगंज क्षेत्र के कपूरपुर में रामगंगा नदी के तेज कटान ने नदी किनारे स्थित मंदिर के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। नदी की तेज धार मंदिर के बिल्कुल करीब पहुंच गई है और मंदिर परिसर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है।

रामगंगा का तेज बहाव मंदिर के किनारे तक दिखाई दे रहा है। कटान के चलते नदी किनारे की जमीन लगातार दरक रही है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है और लोग किनारे को बचाने के लिए पेड़ एवं अन्य सामग्री लगाकर कटान रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। इससे पहले भी रामगंगा के कटान से मंदिर परिसर के हिस्से को नुकसान पहुंच चुका है। बाढ़ खंड की ओर से मंदिर को बचाने के लिए कटानरोधी और फ्लड फाइटिंग के कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए रखी है। ग्रामीणों की मांग है कि नदी के बहाव को नियंत्रित करने और मंदिर को सुरक्षित रखने के लिए स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि कटान बढ़ने पर मंदिर को और नुकसान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें