4 अगस्त को बरेली आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 4 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर बरेली आएंगी. उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. राज्यपाल के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी, जबकि विश्वविद्यालय परिसर में सभी कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 5:55 बजे लखनऊ से राजधानी एक्सप्रेस (20503) से रवाना होंगी और सुबह 9:10 बजे बरेली रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी. यहां से वह सीधे कार द्वारा एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस जाएंगी, जहां सुबह 9:30 बजे उनका आगमन प्रस्तावित है.

सुबह 9:55 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक राज्यपाल विश्वविद्यालय में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम, दीक्षांत समारोह तथा आंगनबाड़ी किट वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस दौरान वह छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश देंगी. साथ ही आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की भी जानकारी लेंगी.

कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:15 बजे से 1:15 बजे तक राज्यपाल विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विकास कार्यों और अन्य प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है. इसके बाद वह भोजन और विश्राम करेंगी.

दोपहर 3:00 बजे राज्यपाल विश्वविद्यालय से बरेली रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगी. 3:15 बजे स्टेशन पहुंचने के बाद वह 3:25 बजे राजधानी एक्सप्रेस (20504) से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी.

राज्यपाल के दौरे को देखते हुए रेलवे स्टेशन से विश्वविद्यालय तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस प्रशासन को रूट व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन कार्यक्रम स्थल, अतिथि कक्ष और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है. अधिकारियों का कहना है कि दौरे को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें