पुलिस मॉडर्न स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी अनुराग आर्य ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान स्कूल परिसर देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और स्वागत नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने समूह गीत और समूह नृत्य के जरिए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य ने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षिक प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के बाद एसएसपी ने विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की। वहीं, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, सीओ थर्ड शिवम आशुतोष, डीएसपी पुष्पा सिंह, सीओ एलआईयू विजय सिंह राणा, प्रधानाचार्या डॉ. किरण देवी समेत विद्यालय परिवार ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रधानाचार्या डॉ. किरण देवी ने एसएसपी समेत सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें