नेता पर विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रेसवार्ता में बोले मोहम्मद मज़हर- निष्पक्ष जांच हो, झूठी एफआईआर और धोखाधड़ी की भी हो पड़ताल

बरेली। आकाशपुरम निवासी मोहम्मद मज़हर ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर नेता राधे गुर्जर समेत अन्य लोगों पर न्यायालय में विचाराधीन विवादित जमीन पर कब्जा करने और अवैध निर्माण कराने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

मज़हर ने बताया कि उनके पार्टनर अशोक कपूर ने 22 फरवरी 2023 को 1157 वर्ग गज भूमि का बैनामा कराया था। इस जमीन से संबंधित रजिस्ट्री, खतौनी, टैक्स रसीद और बिजली कनेक्शन सहित सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। इसके बावजूद जून 2026 में विवादित जमीन पर निर्माण शुरू कराने का प्रयास किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि नेता राधे गुर्जर अपने सहयोगियों के साथ विवादित भूमि पर अवैध निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी सूचना पुलिस, चौकी प्रभारी, डायल-112 और वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

प्रेसवार्ता में मज़हर ने यह भी आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जे का दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने एफआईआर दर्ज होने की परिस्थितियों और पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच की मांग की।

मज़हर ने दावा किया कि कुछ लोगों ने खुद को जमीन का स्वामी बताकर 19.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की है। उन्होंने रजिस्ट्री प्रक्रिया, भूमि से जुड़े दस्तावेजों और कथित आर्थिक लेनदेन की जांच कराने की मांग उठाई।

उन्होंने बताया कि इस जमीन से जुड़े पार्टनरों में देव नारायण पटेल (मिलक, रामपुर), अशोक कपूर और वह स्वयं शामिल हैं। उनका कहना है कि किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति से उनकी कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं है। उनकी मांग केवल निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की है।प्रेसवार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री, डीजीपी और राजस्व विभाग से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें