अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर बरेली में फूटा सपा का गुस्सा, पुलिस से धक्का-मुक्की, हजारों सपाइयों ने दी गिरफ्तारी

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चौकी चौराहा बना सियासी रणक्षेत्र, नारेबाजी के बीच पुलिस ने रोका मार्च, गांधी प्रतिमा पार्क में चला घंटों धरना

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को बरेली की सड़कों पर सियासी उबाल देखने को मिला। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में हजारों सपाई पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर सड़क पर उतर आए। हाथों में लाल-हरे झंडे और सरकार विरोधी नारों के साथ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को चौकी चौराहा पर भारी पुलिस बल ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद सैकड़ों सपाइयों को गिरफ्तार कर चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पार्क ले जाया गया। वहां भी कार्यकर्ता नहीं रुके और धरने पर बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने अखिलेश यादव की रिहाई की जानकारी देते हुए सभी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी छोड़ दिया।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने, विपक्ष की आवाज दबाने और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल अखिलेश यादव की नहीं बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की है। साथ ही दावा किया कि प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।

गिरफ्तारी होने वाले में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिसमें विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी राजेश अग्रवाल, इं.अनीस अहमद, अख़लाक़ अहमद अंसारी, डॉ अनीस बेग, सुरेंद्र सोनकर,प्रमोद बिष्ट,प्रमोद यादव,महासचिव पंडित दीपक शर्मा, नि जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,,गौरव सक्सेना,राम प्रकाश यादव ,पूर्व चेयरमैन हसनैन रजा खां, दिनेश यादव,नरेश सोलंकी,जोगेंद्र पटेल,शेर सिंह गंगवार, ,डॉ,देवेंद्र यादव,डॉ शफीकुद्दीन,राजेश मौर्या, तनवीर उल इस्लाम,हसीब खान, हरिओम प्रजापति, शकील सैफी,इंद्रपाल सिंह, पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, पार्षद शमीम अहमद, पार्षद, गुलबसर,सलीम पटवारी,पीयूष वर्मा लोधी, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, शांति सिंह, स्मिता यादव, गज़ल अंसारी, मुकेश मिश्रा,असलम खान,मोहित भारद्वाज, भुवनेश यादव,एजाज अहमद,संजय शास्त्री अविनाश मिश्रा,बृजेश श्रीवास्तव,दीपक यादव,विक्रांत पाल, राकेश गौड़,श्याम वीर यादव,मोहसिन खान, महेंद्र राजपूत अमित गिहार,अशफ़ाक़ चौधरी, रमीज़ हाशमी, अहमद खान टीटू, सत्यवीर सिंह,भानू प्रताप सिंह, गंगा सिंह यादव, अशोक यादव,धर्मेंद्र लालू,विशाल यादव,सुशील यादव,अरुण सिंह,गौरव प्रधान, शकील अहमद, रणबीर जाटव,सादिक,आकाश यादव,आदि लोग मौजूद लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें