बैंकॉक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बरेली के तीन कॉर्फबॉल खिलाड़ी

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। बरेली के लिए गर्व की खबर है। कॉर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (KFI) ने 26 से 31 जुलाई तक बैंकॉक (थाईलैंड) में होने वाली आईकेएफ अंडर-19 एवं अंडर-21 एशिया कॉर्फबॉल-4 चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में बरेली के तीन खिलाड़ियों वीर प्रताप सिंह, पारस मिश्रा और संस्कार गंगवार का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए भारतीय टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 15 से 23 जुलाई तक पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित होगा। शिविर पूरा होने के बाद भारतीय टीम बैंकॉक के लिए रवाना होगी।

उत्तर प्रदेश कॉर्फबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुमित शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बरेली और पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतेंगे।

खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और कॉर्फबॉल खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश कॉर्फबॉल परिवार ने भी तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें