डीएम आवास पर लहराया तिरंगा, बोले- आजादी की विरासत को मजबूत रखना हम सबकी जिम्मेदारी

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आवास पर गरिमापूर्ण माहौल में ध्वजारोहण हुआ। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान गूंजा तो पूरा वातावरण देशभक्ति से भर उठा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को नमन किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि देश की आजादी वीरों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से मिली है। आजादी के इस गौरव को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कहा कि विकास के साथ समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकजुटता भी जरूरी है। जब सभी लोग मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी देश और समाज को आगे बढ़ाया जा सकेगा।ध्वजारोहण के बाद मौजूद लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें