पत्नी की प्रेमी संग चल रही थी आशिकी, पति ने देखा तो दोनों ने खोलते तेल से झुलसाया

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली: शाही क्षेत्र के एक युवक ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर खौलता तेल डालकर झुलसाने का आरोप लगाया है. पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद भी पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया और उसे एक थाने से दूसरे थाने भेजती रही. सोमवार को युवक अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की.

पीड़ित के मुताबिक वह सीबीगंज थाना क्षेत्र के नदौसी गांव में किराये पर रहकर एक गत्ता फैक्टरी में काम करता है. उसकी शादी बिथरी क्षेत्र की युवती से हुई है. युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध है और दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे.

युवक का कहना है कि 25 जून को वह काम से लौटकर कमरे पर पहुंचा तो पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा. विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि प्रेमी ने गला दबाने की कोशिश की, जबकि पत्नी रसोई से खौलता तेल लाकर उसके ऊपर डाल दिया. इससे उसका पैर बुरी तरह झुलस गया.

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद वह शाही थाने पहुंचा, लेकिन वहां से उसे सीबीगंज थाने भेज दिया गया. सीबीगंज में भी उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई और मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया गया.

वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा है. सीओ मीरगंज अजय कुमार के अनुसार पहले पत्नी ने आईजीआरएस पर शिकायत कर पति पर मारपीट और शक करने का आरोप लगाया था. बाद में पति ने भी पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ शिकायत दी. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है.

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें