बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल: चार निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, सीबीगंज व सिरौली को मिले नए थाना प्रभारी

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बुधवार को चार निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार सीबीगंज प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को अब विशारतगंज थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (जनपदीय इकाई) में तैनात निरीक्षक छवि सिंह को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सिरौली थाना प्रभारी विनोद सिंह का तबादला कर उन्हें सीबीगंज थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं कोतवाली क्षेत्र की प्रणेता चौकी, बिहारीपुर में तैनात उपनिरीक्षक रोहित कुमार को सिरौली थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें