भगवान वाल्मीकि पर कथित अभद्र टिप्पणी से भड़का वाल्मीकि समाज, सुभाषनगर थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रॉयल वाल्मीकि आर्मी ने सौंपा ज्ञापन, चेतावनी- कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

बरेली। कांग्रेस प्रवक्ता दीपक झा द्वारा एक टीवी डिबेट के दौरान भगवान वाल्मीकि पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में बुधवार को रॉयल वाल्मीकि आर्मी के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने सुभाषनगर थाने पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

रॉयल वाल्मीकि आर्मी के जिला अध्यक्ष सुमित वाल्मीकि ने कहा कि भगवान वाल्मीकि करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से पूरे वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वाल्मीकि समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि थाना प्रभारी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।इस दौरान महानगर अध्यक्ष मिथुन चौधरी, अजय चौहान, अभय, वीरेश, संजय कुमार, अनिल भारती सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें