आधी रात 182 PCS अधिकारियों के तबादले, बरेली में चार नए एसडीएम की तैनाती, तीन की हुई विदाई

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली, हरदोई, मैनपुरी और आजमगढ़ से आए अधिकारी, बरेली से रामपुर, हरदोई और गोंडा भेजे गए तीन एसडीएम

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। देर रात जारी सूची में कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (एसडीएम), सहायक नगर आयुक्तों और विशेष कार्याधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का असर बरेली पर भी पड़ा है। जिले को चार नए एसडीएम मिले हैं, जबकि यहां तैनात तीन एसडीएम का तबादला दूसरे जिलों में कर दिया गया है।

तबादला सूची के अनुसार पूनम भास्कर को हरदोई से बरेली, गोपाल शर्मा को मैनपुरी से बरेली, संत रंजन को आजमगढ़ से बरेली और सचिन यादव राय को रायबरेली से बरेली भेजा गया है। चार नए अधिकारियों की तैनाती से जिले के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वहीं, बरेली में तैनात रत्न श्रीवास्तव का तबादला रामपुर, रामजन्म यादव का हरदोई और उदित पंवार का गोंडा कर दिया गया है। तीन अधिकारियों की रवानगी के बाद जिले में नई तैनातियों के अनुरूप प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में वर्ष 2015 से 2021 बैच तक के पीसीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजने के साथ विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नई तैनाती दी गई है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बरेली से जुड़े तबादले एक नजर में

बरेली आए

पूनम भास्कर – हरदोई से बरेली

गोपाल शर्मा -मैनपुरी से बरेली

संत रंजन – आजमगढ़ से बरेली

सचिन यादव राय – रायबरेली से बरेली

बरेली से गए

रत्न श्रीवास्तव – बरेली से रामपुर

रामजन्म यादव – बरेली से हरदोई

उदित पंवार -बरेली से गोंडा

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें