बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 16 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को कुल 55 फेरों तक संचालित होगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें साधारण द्वितीय श्रेणी के 13 कोच, वातानुकूलित चेयर कार के दो कोच तथा एसएलआरडी के दो कोच शामिल रहेंगे।
रेलवे ने बताया कि ट्रेन के संचालन से जुड़ी अन्य सभी व्यवस्थाएं और समय-सारिणी पूर्ववत ही लागू रहेंगी।













