बरेली: कर्मियों के मानदेय भुगतान की मांग, डीआईओएस को सौंपा ज्ञाप

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों में जून माह के दौरान कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों का लंबित मानदेय जल्द जारी कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने जिला विद्यालय निरीक्षक और संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि जून माह के दौरान विद्यालयों में प्रशासनिक और अन्य आवश्यक शासकीय कार्यों के लिए कई आउटसोर्स कर्मियों को संबंधित प्रधानाचार्यों द्वारा नियमित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। कर्मियों ने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन भी किया, लेकिन अब तक उनके जून माह के मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है।

परिषद ने मांग की है कि सभी अशासकीय सहायता प्राप्त एवं राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर जून माह में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों की प्रमाणित उपस्थिति शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि नियमानुसार उनका मानदेय तत्काल जारी किया जा सके।

जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि समय पर मानदेय नहीं मिलने से आउटसोर्स कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की और उम्मीद जताई कि जिला विद्यालय निरीक्षक जल्द आवश्यक निर्देश जारी कर कर्मियों को राहत दिलाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें