बरेली कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में ओरिएंटेशन, नए छात्रों को दी गई पढ़ाई और परीक्षा की जानकारी

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। बरेली कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में सोमवार को नए शैक्षिक सत्र के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली और विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरते समय मुख्य विषय और वोकेशनल विषय के चयन की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही पूरे सत्र के दौरान होने वाले आंतरिक और बाह्य मूल्यांकन, थ्योरी व प्रैक्टिकल कक्षाओं के संचालन और विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता सिंह ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए विभाग के सभी शिक्षकों का परिचय कराया। उन्होंने नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने पर जोर देते हुए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होने की जानकारी दी।

प्रो. बीनम सक्सेना ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को एनसीसी में प्रवेश लेने की प्रक्रिया और उसके लाभ बताए। कार्यक्रम में जंतु विज्ञान विभाग के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें