कर्तव्यनिष्ठा को सलाम, स्वतंत्रता दिवस पर दो कर्मयोगियों का सम्मान

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित शर्मा/ बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस-प्रशासन ने कर्तव्य, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करने वाले दो कर्मठ ब्राह्मण जिम्मेदारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान के इन पलों ने न सिर्फ दोनों का गौरव बढ़ाया, बल्कि अन्य कर्मियों के लिए भी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।

सबसे पहले पीस कमेटी ऑफ इंडिया के संरक्षक एवं सिविल कमांडो जनार्दन आचार्य को पुलिस प्रशासन की ओर से सम्मान मिला। एसएसपी अनुराग आर्य ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा, एसपी साउथ अंशिका वर्मा समेत अन्य अधिकारी रहे। सामाजिक सौहार्द और व्यवस्था बनाए रखने में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की गई।

वहीं, कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने होमगार्ड कर्मी संजीव कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। व्यवस्था ड्यूटी को पूरी लगन, जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ निभाने के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दोनों सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान की यह घड़ी कर्तव्यपथ पर ईमानदारी से डटे रहने वालों के लिए प्रेरणा बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें