वृक्षारोपण अभियान पर मुस्लिम मजलिस ने उठाए सवाल, CAG ऑडिट और जियो-टैग डेटा सार्वजनिक करने की मांग

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली/लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण अभियान पर सवाल उठाते हुए इसे भ्रष्टाचार और दिखावे से जुड़ा अभियान बताया है। पार्टी के संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता मुख्तार अहमद ने रविवार को जारी बयान में अभियान की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।

मुख्तार अहमद ने आरोप लगाया कि सरकार वृक्षारोपण के नाम पर बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाने का दावा कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर इसकी वास्तविकता अलग है। उन्होंने कहा कि मंचों पर प्रतीकात्मक पौधारोपण कर प्रचार किया जा रहा है और कागजों में बड़े आंकड़े दिखाए जा रहे हैं।

पार्टी प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अभियान में पारदर्शिता का अभाव है और करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अपेक्षित हरियाली दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने सरकार से पूरे अभियान की सीएजी से थर्ड पार्टी ऑडिट कराने, सभी जिलों में लगाए गए पौधों का जीपीएस और जियो-टैग डेटा सार्वजनिक करने तथा किसी भी अनियमितता के दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मुख्तार अहमद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अभियान में पारदर्शिता नहीं दिखाई तो ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी प्रदेशभर में “असली वृक्षारोपण आंदोलन” चलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें