डिनर का जायका पड़ा भारी! मोगा इलेवन के खाने में निकला बाल, मचा हड़कंप

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। शहर के पॉश एकता नगर इलाके में हाल ही में खुले रेस्टोरेंट ‘मोगा इलेवन’ में गुरुवार रात भोजन के दौरान बाल निकलने से ग्राहक और उसके परिवार में हड़कंप मच गया। ग्रीन पार्क निवासी श्री मिश्रा बीते बुधवार रात करीब दस बजे परिवार के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे। पहले स्नैक्स और फिर डिनर का ऑर्डर किया गया। खाने का स्वाद लेने से पहले ही प्लेट में बाल नजर आते ही परिवार के होश उड़ गए।

श्री मिश्रा ने तत्काल बाल निकलने की जानकारी मैनेजर और वेटर को दी। मामला तूल पकड़ता, इससे पहले ही रेस्टोरेंट प्रबंधन ने पूरा खाना हटवाकर नया भोजन परोस दिया। हालांकि इस घटना ने रेस्टोरेंट की रसोई, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्राहक का कहना है कि खाने में बाल मिलना महज छोटी गलती नहीं, बल्कि स्वच्छता मानकों की अनदेखी का संकेत है। सवाल यह भी उठ रहा है कि ग्राहकों को भोजन परोसने से पहले रसोई और खाद्य सामग्री की निगरानी कितनी गंभीरता से की जा रही है।

घटना के बाद एफएसडीए विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि नए प्रतिष्ठानों को अनुमति देने के बाद उनके खाद्य सुरक्षा मानकों का नियमित निरीक्षण कितना होता है, इसकी तस्वीर ऐसे मामलों से सामने आती है। श्री मिश्रा ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है। साथ ही एफएसडीए से रेस्टोरेंट की जांच कर नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें