मत्स्य पालन से बढ़ी किसानों की आमदनी, 20 लाख तक सालाना शुद्ध आय

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महानिदेशक मत्स्य ने धनेटा के तालाब और परौरा हैचरी का किया निरीक्षण

बरेली। महानिदेशक मत्स्य श्रीमती धनलक्ष्मी के, आईएएस ने बरेली मंडल की गहन समीक्षा के बाद जनपद में मत्स्य पालन से जुड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मीरगंज तहसील के धनेटा क्षेत्र में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत संचालित निजी भूमि तालाब तथा परौरा स्थित मत्स्य बीज हैचरी का जायजा लिया। धनेटा में लाभार्थी अनुज चौधरी ने बताया कि विभाग से उन्हें 6.50 लाख रुपये का अनुदान मिला है। 1.5 हेक्टेयर क्षेत्र में बने तालाब में पेंगेसियस (पंगास) मछली का पालन किया जा रहा है। मौके पर करीब 500 क्विंटल मछली मिली, जिसका औसत वजन 900 से 950 ग्राम था। लाभार्थी के अनुसार मत्स्य पालन से उन्हें सालाना करीब 18 से 20 लाख रुपये की शुद्ध आय हो रही है। साथ ही छह-सात लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। परौरा की हैचरी में स्वामी अंचल गुप्ता ने रोहू और कतला की ब्रीडिंग की पूरी प्रक्रिया समझाई। महानिदेशक ने ब्रूडर फिश, स्पॉन, फ्राई और फिंगरलिंग की विभिन्न अवस्थाओं का निरीक्षण किया। बताया गया कि हैचरी से हर साल करीब छह-सात करोड़ मत्स्य बीज की बिक्री होती है, जिसकी आपूर्ति बरेली के साथ पंजाब, हरियाणा, रामपुर, दिल्ली और बिहार तक की जाती है।

महानिदेशक ने जिले में मत्स्य पालन के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान उपनिदेशक मत्स्य अंजना वर्मा और सहायक निदेशक मत्स्य गायत्री पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें