पत्नी संग भक्ति में डूबे डीएम, नाथ मंदिरों में किया जलाभिषेक

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आस्था के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारी का भी दिखा संतुलन

अमित शर्मा /बरेली । सावन के तीसरे सोमवार पर बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह पत्नी संग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने शहर के प्रमुख नाथ मंदिरों की परिक्रमा कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान डीएम दंपती का धार्मिक आस्था से ओतप्रोत भाव देखते ही बना।

प्रशासनिक दायित्वों की व्यस्तता के बीच डीएम का पत्नी के साथ मंदिर पहुंचना धार्मिक परंपराओं और आस्था के प्रति उनकी सजगता को दर्शाता है। भगवान शिव के प्रति श्रद्धा में डूबे डीएम दंपती ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और शिवभक्तों की आस्था को भी करीब से महसूस किया।

सावन के तीसरे सोमवार पर जिलेभर में कांवड़ यात्रा और मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच डीएम अविनाश सिंह की यह धार्मिक मौजूदगी प्रशासनिक जिम्मेदारी से भी जुड़ी नजर आई। एक ओर वह श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं की व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं, तो दूसरी ओर निजी जीवन में पत्नी संग सनातन आस्था और परंपरा का निर्वहन करते दिखाई दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें