श्रावण में घर-घर पहुंचेगा गंगाजल, बरेली से शुरू हुआ 10 हजार परिवारों तक पहुंचाने का अभियान

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा-अर्चना को लेकर बरेली में गुरुवार से ‘घर-घर गंगाजल’ अभियान की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे के नेतृत्व में बदायूं रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 1000 गंगाजली वितरित की गईं। अभियान के तहत जिले के 10 हजार परिवारों तक गंगाजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुष्पा पांडे ने कहा कि यह प्रदेश की एक अनूठी पहल है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों तक गंगाजल पहुंचाकर श्रद्धालुओं को श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का अवसर देना है। उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री सुभाषनी जायसवाल ने कहा कि श्रावण मास में धार्मिक आस्था और जनसेवा से जुड़ा यह अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इससे हजारों महिलाएं और परिवार धार्मिक परंपराओं से जुड़ेंगे और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान आर्यपुत्री इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने भी अभियान की सराहना करते हुए इसे सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से लोगों को जोड़ने वाली पहल बताया।कार्यक्रम का संचालन संतोष पांडे ने किया। इस दौरान चंचल गंगवार, रिंकी सैनी, शारीन, मोहित शर्मा, आशुतोष शर्मा, संजय वर्मा, रंजन सिंह, प्रतीक्षा सक्सेना, नंदा राणा, इंदु सिंघानिया, पूनम भल्ला, बंटी ठाकुर समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें