देवदारों की छांव में गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’, जागेश्वर धाम में बरेली वालों का 17वां भंडारा

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा : अंशुल मिश्रा 

अल्मोड़ा/बरेली। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की सुरम्य पहाड़ियों और देवदार के घने जंगलों के बीच बसे जागेश्वर धाम में सावन के सोमवार को आस्था का बड़ा संगम होने जा रहा है। नाथ नगरी बरेली के श्रद्धालुओं की ओर से 17वां विशाल भंडारा 17 अगस्त, सोमवार को आयोजित किया जाएगा। भंडारे की तैयारियां समिति अध्यक्ष अंशुल मिश्रा के नेतृत्व में पूरी कर ली गई हैं। जागेश्वर धाम को भगवान शिव की प्राचीन तपस्थली माना जाता है। यहां पत्थरों से बने प्राचीन मंदिरों का समूह है, जिनमें भगवान शिव की आराधना सदियों से होती आ रही है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में मौजूद यह धाम उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। देवदार के वृक्षों से घिरा शांत वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराता है। बरेली के श्रद्धालुओं के लिए यह भंडारा केवल भोजन वितरण का आयोजन नहीं, बल्कि बाबा जागेश्वर के प्रति समर्पण और सेवा का पर्व है। समिति अध्यक्ष अंशुल मिश्रा भगवान भोलेनाथ को अपना आराध्य मानते हैं। उनके नेतृत्व में करीब 200 श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर सेवा करेंगे।

जागेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे। मंदिर समिति भी हर वर्ष इस आयोजन की प्रतीक्षा करती है। शिवम चतुर्वेदी, जगमोहन यादव, रोहित अग्रवाल, योगेंद्र पटेल, नवल कपूर, शेखर सक्सेना, आदर्श, सर्वेश सिंह, बृज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु सेवा में जुटेंगे। वातावरण में भक्ति, सेवा और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें