प्रेम त्रिकोण में गई अर्जुन की जान, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शूटर अर्पित

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माथे में गोली मारकर की थी हत्या, पैर में गोली लगने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

बरेली। संजयनगर के चर्चित अर्जुन मौर्य हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अर्पित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश की कहानी छिपी थी। आरोप है कि अर्जुन एक रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसकी हत्या की साजिश रची गई।

गुरुवार तड़के बारादरी पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में नामजद अर्पित और उसका साथी कुश बाइक से फरार होने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। हरूनगला मोड़ के पास पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अर्पित के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी कुश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पुलिस पूछताछ में अर्पित ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की है। अधिकारियों के मुताबिक, वारदात वाली रात उसी ने अर्जुन के माथे में गोली मारी थी। जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर चल रही रंजिश हत्या की वजह बताई जा रही है।

गौरतलब है कि सोमवार रात संजयनगर में 20 वर्षीय अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अर्जुन दिन में पेंटिंग का काम करता था और रात में डीजे संचालक के रूप में काम करता था। वह राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) के जिला सचिव राकेश मौर्य का बेटा था। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर अर्पित, कुश समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब फरार आरोपी कुश की तलाश में जुटी है। उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें