प्राचार्य नहीं पहुंचे वार्ता में, 25 अगस्त को फिर लगी तारीख

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को उपश्रमायुक्त कार्यालय में प्रस्तावित वार्ता में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय के नहीं पहुंचने पर कर्मचारियों में रोष फैल गया। सहायक श्रमायुक्त बालगोविंद ने मामले में अगली वार्ता के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर उपश्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे थे। वार्ता के दौरान कॉलेज के प्राचार्य के मौजूद नहीं होने पर सहायक श्रमायुक्त बालगोविंद ने फोन पर उनसे संपर्क किया। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि कर्मचारी कार्यालय में मौजूद हैं और पूर्व में जारी आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है। इस पर प्राचार्य की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की बात कर्मचारियों ने कही।

इसके बाद सहायक श्रमायुक्त ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को अगली वार्ता के लिए 25 अगस्त की तारीख दी। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने वाले थे, लेकिन सहायक श्रमायुक्त की वार्ता के चलते फिलहाल निर्णय वापस लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय का पूरा तंत्र कर्मचारियों से संवाद करने को तैयार नहीं है और उनकी मांगों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि श्रम विभाग के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर महाविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाए। समिति के सचिव हरीश मौर्य ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से शोषण झेल रहे हैं और अब इसे और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वार्ता के लिए उपश्रमायुक्त कार्यालय पहुंचने वालों में तेजपाल, बच्ची देवी, मुन्नी बेगम, देववती, मोहम्मद आजम, रामबाबू, पूरनलाल मसीह, सुनील कुमार सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें