भंडारा भी, इलाज भी… शिवभक्तों की सेवा में जुटा जय श्री महाकाल कांवर सेवा मंडल

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांवड़ियों को कराया भोजन, चिकित्सा शिविर में मिला प्राथमिक उपचार; मंत्री समेत कई नेताओं ने पहुंचकर बांटा प्रसाद

बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा में सीबीगंज का रामपुर रोड भी भक्तिभाव से सराबोर रहा। जय श्री महाकाल कांवर सेवा मंडल की ओर से लगाए गए दो दिवसीय भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। खास बात यह रही कि भंडारे के साथ चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जहां थकान और रास्ते में चोट लगने जैसी जरूरतों के लिए कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।भंडारे के अंतिम दिन वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, वरिष्ठ नेता अनिल सक्सेना, अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका अंजलि द्विवेदी, व्यापारी नेता अनिल अग्रवाल और बल्ले ठाकुर पहुंचे। अतिथियों ने खुद कांवड़ियों को भोजन और प्रसाद वितरित किया। सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखते ही बना। आयोजकों ने बताया कि कांवड़ियों की यात्रा को आसान बनाने और जरूरत के समय मदद पहुंचाने के उद्देश्य से भंडारे के साथ चिकित्सा शिविर लगाया गया। यहां पहुंचने वाले शिवभक्तों ने सेवा के लिए आयोजकों का आभार जताया। आयोजन को सफल बनाने में भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह यादव, व्यापारी नेता अनुज गुप्ता, अमन गुप्ता, विनीत गुप्ता, छोटू गुप्ता, अंकुर सक्सेना, संजीव तोमर, राहुल गुप्ता, धीरेंद्र गंगवार, नीटू यादव, प्रदीप मौर्य, सचिन यादव, संजू भारती, अमित मेहरा, टोनू मौर्य और रवि साहू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें