रक्षाबंधन की रात सचिन कश्यप की हत्या से परिवार में मातम, सपा ने उठाई न्याय की आवाज

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व की रात सचिन कश्यप की चाकू मारकर हत्या से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना को लेकर परिजनों और क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार न्याय और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। समाजवादी पार्टी ने भी मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रविवार को सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सचिन कश्यप के घर पहुंचा। नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

सपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हत्या जैसी गंभीर घटना में प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को सजा दिलाने की प्रभावी पैरवी होनी चाहिए।

25 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

सपा नेताओं ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही हत्या में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सात दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना-प्रदर्शन

सपा ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और परिवार की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करेगी। नेताओं ने कहा कि सचिन कश्यप के परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, अशोक यादव यूथ, परवेज यार खां, धर्मेंद्र लालू, एजाज अहमद, हैप्पी यादव, मोहसिन अहमद, धर्मपाल लोधी, नवीन कश्यप, संजीव कश्यप, सुमित यादव, शारिक खान, शानू आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें