‘छोटे लोहिया’ को सपाइयों का नमन, बोले- सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया जनेश्वर मिश्रा ने

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सपा कार्यालय में जयंती पर विचार गोष्ठी, समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बरेली। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और “छोटे लोहिया” के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्रा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और आयोजित विचार गोष्ठी में उनके समाजवादी संघर्ष, सादगी और राजनीतिक मूल्यों को याद किया।

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा ने समाजवाद की लड़ाई को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया था। उन्होंने किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और हमेशा आम कार्यकर्ताओं के नेता बने रहे। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के मजबूत पक्षधर थे। उन्होंने समाज में भाईचारे और समानता को बढ़ावा दिया तथा राजनीति को जनसेवा का माध्यम माना। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्रा का जीवन सादगी, त्याग और वैचारिक निष्ठा की मिसाल है। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। गोष्ठी के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय व संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, संजीव कुमार सक्सेना, पार्षद राजेश अग्रवाल, अशोक यादव, दिनेश यादव, सैफ वली खां, शेर सिंह गंगवार, सुरेंद्र सोनकर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें