मूसलाधार बारिश से स्कूलों पर ताला, सोमवार को छुट्टी

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद, यूपी बोर्ड के साथ सीबीएसई-आईसीएसई विद्यालय भी शामिल

बरेली। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

सभी प्रमुख बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने बताया कि अवकाश का आदेश जिले के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। इसके अलावा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय भी सोमवार को बंद रहेंगे।

बारिश और जलभराव को देखते हुए फैसला

लगातार बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन रही है। बारिश के बीच बच्चों के स्कूल आने-जाने में परेशानी और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन का अवकाश घोषित किया है। इससे कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

विद्यालयों को आदेश का पालन कराने के निर्देश

बीएसए ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से भी कहा गया है कि सोमवार को बच्चों को स्कूल न भेजें। आगे विद्यालयों के संचालन को लेकर निर्णय मौसम की स्थिति और प्रशासन के निर्देश के अनुसार लिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें