जनपद प्रभारी शशांक यादव ने विधानसभा अध्यक्षों और जोन प्रभारियों के साथ की बैठक
बरेली। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जिला कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्षों और जोन प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की। मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जोन प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत रखते हुए पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को जनता तक पहुंचाएं।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत की नींव मजबूत बूथ संगठन से ही रखी जाती है। उन्होंने बूथ समितियों के गठन, मतदाता सूची के परीक्षण और नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने जोन प्रभारियों से नियमित बैठकें आयोजित करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत प्रदर्शन दिलाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष नासिर खान एवं जोन प्रभारी वफाउर रहमान तथा 126 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल यादव एवं जोन प्रभारी अरविंद यादव को जोन बैठकों में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने पर जनपद प्रभारी शशांक यादव ने सम्मानित किया।
बैठक का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। इस अवसर पर राजकुमार पाल, रविंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सोनकर, अशोक यादव, शेर सिंह गंगवार, भद्रासेन गंगवार, सुधीर यादव, नासिर रजा, सुरेश गंगवार, शकील सैफी, अनिल गंगवार, बलराम यादव, रमेश यादव, हसीब खान, हरिओम प्रजापति, विनोद यादव, जुल्फिकार बिट्टू, पुरुषोत्तम गंगवार, गोविंद सैनी, राजेश मौर्य, चौधरी बृजेंद्र सिंह, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, वसीम अहमद, धर्मपाल लोधी, हाजी शकील और अखिलेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।













