बरेली पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मंगलवार को बरेली पहुंचने पर सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, पूर्व मंत्री एवं विधायक अता उर रहमान, विधायक प्रवीण सिंह ऐरन, विधायक शाजिल इस्लाम, विजयपाल सिंह, सुरेंद्र सोनकर, रविंद्र सिंह यादव, अशोक यादव, पंडित दीपक शर्मा, हरिओम प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, दिनेश यादव, सिंपल कन्नौजिया, जोगेंद्र पटेल, अविनाश मिश्रा, हसीब खान, पीयूष वर्मा, स्मिता यादव और सरताज गजल अंसारी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को फरीदपुर में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें