बरेली। ज्योति ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की ओर से युगवीणा लाइब्रेरी स्थित यामिनी आर्ट गैलरी में आयोजित कला प्रतिभा सम्मान प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्रदर्शनी में कला प्रेमियों की अच्छी-खासी भीड़ रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला (मोंटी) रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कलाकार विभा वैद्य की बनाई पेंटिंग ‘पिघलती पहचान’ की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कलाकृति बाहरी स्वरूप से परे मनुष्य की वास्तविक पहचान और उसके अस्तित्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है।
प्रदर्शनी में विभिन्न कलाकारों की रचनात्मक कृतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में कला प्रेमियों ने गैलरी पहुंचकर चित्रों का अवलोकन किया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर रोशनी गौड़, रुचि दिवाकर, हरिप्रिया नरसिम्हन, आलोक पवार, श्रेय भारद्वाज, पलक सूरी, गरिमा सिंह, अनमोल शंखधार, चरितार्थ शर्मा, मनीषा भारती, श्रेया गट्टानी, नव्या आनंद और पलक सिंह सहित कई कलाकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ज्योति ललित कला अकादमी बरेली के संस्थापक उमेश चंद्र, अध्यक्ष परमानंद, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण तथा अकादमी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।













