सपा कार्यालय में मनी राजर्षि छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती, शिक्षा और समानता के विचारों को किया याद

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। समाजवादी पार्टी महानगर बरेली कार्यालय में शुक्रवार को राजर्षि छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा सामाजिक न्याय, शिक्षा और समान अवसरों के उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि राजर्षि छत्रपति साहू जी महाराज सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महान पुरोधा थे। उन्होंने वर्ष 1902 में कोल्हापुर रियासत में पिछड़े वर्गों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक मिसाल पेश की। उन्होंने गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के बच्चों के लिए शिक्षा के द्वार खोले तथा छात्रावासों और छात्रवृत्ति जैसी व्यवस्थाओं को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार ने कहा कि साहू जी महाराज ने जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक विषमता के खिलाफ संघर्ष करते हुए समतामूलक समाज की मजबूत नींव रखी। महिला शिक्षा, किसानों, श्रमिकों और वंचित वर्गों के हित में उनके फैसले आज भी प्रेरणादायी हैं।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने कहा कि राजर्षि छत्रपति साहू जी महाराज का पूरा जीवन शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। शिक्षा और सामाजिक न्याय की उनकी सोच वर्तमान समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के मूल्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा साहू जी महाराज के आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, राजेश मौर्य, रामप्रकाश यादव, रविन्द्र यादव, अशोक यादव, सिम्पल कन्नौजिया, सुरेन्द्र सोनकर, नरेश सोलंकी, प्रमोद यादव, हरिओम प्रजापति, स्मिता यादव, मोहित सक्सेना, हैप्पी यादव, अमित गिहार, श्याम वीर यादव, हरेंद्र कन्नौजिया, हिमांशु सोनकर, वरुण राजपूत, महेन्द्र बिक्रम राजपूत, रोहित राजपूत, जोगेंद्र पटेल, अनिल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें