स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, पहले दिन 29 के चालान, 14 वाहन बंद

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने जिले में तीन दिवसीय ‘मिशन सेफ सफर’ अभियान शुरू कर दिया है. अभियान के पहले दिन बुधवार को बड़े स्तर पर स्कूल वाहनों की जांच की गई. कार्रवाई के दौरान 29 स्कूल वाहनों का चालान किया गया, जबकि 14 वाहनों को बंद कर दिया गया.

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान हर्टमैन, फ्यूचर इंटरनेशनल, पद्मावती एकेडमी, बीबीएल स्कूल, डीएसएम कॉन्वेंट स्कूल समेत कई विद्यालयों के वाहनों की जांच की गई. जांच में बिना वैध परमिट, फिटनेस, बीमा या अन्य जरूरी दस्तावेजों के संचालन और परिवहन सुरक्षा मानकों का पालन न करने जैसी खामियां मिलीं.

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. बिना फिटनेस, वैध परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य आवश्यक दस्तावेजों के स्कूल वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीट बेल्ट, इमरजेंसी एग्जिट और रिफ्लेक्टिव टेप जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें.

विभाग के अनुसार अभियान 10 जुलाई तक जारी रहेगा और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा. अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन, वाहन संचालकों और अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की अपील की.

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें