नदी में डूबे तीन बच्चे, दो को बचाया, एक की मौत

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दो बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक बच्चे की मौत हो गई।

हादसा होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से डूबे बच्चों की तलाश शुरू कराई। रेस्क्यू के दौरान दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, तीसरे बच्चे को भी बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी नवाबगंज निलेश मिश्र ने बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र में तीन बच्चों के नदी में डूबने की सूचना मिली थी। इनमें दो बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें