बरेली। समाजवादी पार्टी ने बरेली की शांति सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी ने शांति सिंह को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने शांति सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी समेत पार्टी के कई नेताओं ने कहा कि शांति सिंह के अनुभव और सक्रियता से समाजवादी महिला सभा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
बधाई देने वालों में राजकुमार पाल, प्रमोद बिष्ट, सुरेंद्र सोनकर, रविंद्र सिंह यादव, राजेश अग्रवाल, पंडित दीपक शर्मा, अशोक यादव, राम प्रकाश लल्ला, राजेश मौर्य, हरिओम प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, परवेज यार खां, धर्मेंद्र लालू, एजाज अहमद, हैप्पी यादव, मोहसिन अहमद, धर्मपाल लोधी, नवीन कश्यप, संजीव कश्यप, सुमित यादव, शारिक खान, शानू आदि शामिल रहे।














