108वें उर्स-ए-रज़वी के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन जारी, लाखों जायरीनों की मदद को तैयार जमात रज़ा

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाज़िले बरेलवी के 108वें उर्स-ए-रज़वी का आगाज़ गुरुवार से होगा। उर्स में देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जमात रज़ा-ए-मुस्तफा ने 24 घंटे संचालित होने वाली हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा 6, 7 और 8 अगस्त तक लगातार उपलब्ध रहेगी।

जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि उर्स की सभी रस्में काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मुहम्मद असजद रज़ा खां कादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती, जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां की सदारत तथा राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की निगरानी में संपन्न होंगी। उर्स की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जायरीनों का बरेली पहुंचना शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से जायरीन ठहरने की व्यवस्था, लंगर, स्वास्थ्य सहायता, दरगाह तक पहुंचने का रास्ता, गुमशुदा व्यक्ति या सामान की जानकारी, ट्रैफिक व्यवस्था, नगर निगम, विद्युत विभाग और प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकेंगे। व्हाट्सएप के जरिए भी लोकेशन और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। संगठन ने जायरीनों से हेल्पलाइन नंबर सुरक्षित रखने और जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की है।

इन नंबरों पर मिलेगी मदद

डॉ. मेंहदी हसन – 9412329600

हाफिज इकराम रज़ा – 9756609282

शमीम अहमद – 9219511642

समरान खान – 9259893175

कौसर अली – 9997625251

यासीन खान – 8279608922

मोईन खान – 9897382059

अब्दुल्लाह रज़ा – 8791845195

पहले दिन का कार्यक्रम

6 अगस्त (गुरुवार) को फज्र की नमाज के बाद दरगाह ताजुशरिया पर कुरआनख्वानी होगी। सुबह 7:10 बजे मुफस्सिरे आज़म हिंद (जिलानी मियां) का कुल शरीफ आयोजित किया जाएगा। रात में ईशा की नमाज के बाद नात-मनकबत, उलमा-ए-किराम के बयान और रात 10:35 बजे हुज्जतुल इस्लाम (हामिद मियां) का कुल शरीफ होगा।

उर्स की व्यवस्थाओं में समरान खान, हाफिज इकराम रज़ा, डॉ. मेंहदी हसन, मोईन खान, शमीम अहमद, यासीन खान, कौसर अली, अब्दुल्लाह रज़ा खां समेत जमात रज़ा-ए-मुस्तफा की कोर कमेटी के सदस्य लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें