रक्षाबंधन पर डीएम को राखी बांधने पहुंचीं दीदियां, स्नेह से भर गया कलेक्ट्रेट

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। रक्षाबंधन के मौके पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं। महिलाओं ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह को राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

डीएम ने भी सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्नेह के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सहयोग और भाईचारे का भी प्रतीक है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं लगातार आत्मनिर्भर बन रही हैं। उनका आगे बढ़ना महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा बदलाव है और दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए लगातार काम कर रहा है। इस दौरान कलेक्ट्रेट में राखी बांधने का कार्यक्रम अपनत्व और भाईचारे के माहौल में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें